बिलासपुर

साइबर ठगी… वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार…सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने एक वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से सात अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब 1.99 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी देवेन्द्र कुमार रावत निवासी रूचिका विहार कॉलोनी सिरगिट्टी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनका बचत खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मध्यनगरी चौक शाखा में संचालित है। उनके खाते से 28 जून 2026 को अलग-अलग समय पर कुल सात ट्रांजेक्शन के जरिए 1,99,285.45 रुपये की राशि निकाल ली गई।पीड़ित को इस साइबर फ्रॉड की जानकारी उस समय हुई, जब उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खाते से हुई निकासी की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि उक्त मोबाइल नंबर पर दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया। सिरगिट्टी पुलिस ने प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी का मामला पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(D) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...