बिलासपुर

निजी हॉस्पिटल के टेक्नीशियन एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण, जिले में कोरोना टेस्टिंग सुविधा बढ़ाने प्रयास

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर –  कोरोना टेस्ट की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सात निजी अस्पतालों को नि:शुल्क एंटीजन टेस्ट करने की अनुमति दी है। इन अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वालों का पहले एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए इन सातों अस्पताल के टेक्नीशीयन और स्टॉफ को स्वास्थ्य विभाग के एमएलटी द्बारा सरकंडा स्थित कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास में डॉ. तिलक आजाद ने एंटीजन फार्म भरना और मरीजों की सैंपलिंग की प्रक्रिया समझाया। जितेद्र गहवई ने एंटीजन किट में लिए गए सैंपल को कैसे जांच के लिए लगाना है और किस तरह फार्म भरने से लेकर जांच रिपोर्ट देने तक कर्मचारी खुद को सुरक्षित रखते हुए मरीज की जांच करेंगे पूरी प्रक्रिया समझाई है। गौरतलब हो कि जिले में जांच की संख्या बढ़ाने के लिए यह सुविधा शुरू कर रही है। सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन ने पहले ही निजी अस्पताल संचालकों को बैठक आयोजित कर उन्हें जांच के लिए चिंन्हांकित कर जरूरी दिशा निर्देश दे दिए है। इलाज कराने आए मरीजों को परेशानी न हो और निजी अस्पताल में जांच शुरु कर कोरोना संक्रमितों को खोजा जाए और उसका उपचार की व्यवस्था की जाए। जिसमे निजी अस्पतालों का भी सहयोग लिया जाए। इसके लिए सात निजी अस्पतालों में नि:शुल्क एंटीजन कोरोना जांच की सुविधा शुरू की जा रही है। इसी के तहत सातों अस्पताल के स्टॉफ को जांच की पूरी प्रक्रिया समझाते हुए ट्रेनिंग दी गई। 

इन अस्पताल में होगी जांच

– डॉ. श्रीकांत गिरी, श्री शिशु भवन ईदगाह चौक 

– डॉ. रजनीश पांडेय, प्रथम हॉस्पिटल बहतराई

 – डॉ. अंकित ठकराल, यूनिटी हॉस्पिटल

 – डॉ. जितेंद्र अग्रवाल, कृष्णा हॉस्पिटल

 – डॉ. रामकृष्ण कश्यप, लाइफ केयर जूना बिलासपुर

 – डॉ. मनीष बुधिया, बुधिया हॉस्पिटल बृहस्पति बाजार 

– डॉ. कमलेश मौर्या, मार्क हॉस्पिटल सरकंडा

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...