पचपेड़ी

पचपेड़ी:- मामूली विवाद में खूनी संघर्ष… एक ही परिवार के लोगों ने दो भाइयों को मारा चाकू, गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में बीती रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिससे एक ही परिवार के तीन भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर दो सगे भाइयों के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 ने तत्काल घायलों को हॉस्पिटल भेज आगे की जांच करवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकुलकारी (बड़ेकारी) में बुधवार राउत बाजार लगा हुआ था जो देर शाम तक चला इसी दौरान गांव का ही राजेंद्र महिलांगे पिता मनहरण महिलांगे अपने बड़े भाई फूलचंद महिलांगे के साथ बाजार पास ही स्थित कमल महिलांगे का घर है जहां अवैध शराब की बिक्री की जाती है। बुधवार रात लगभग 8 बजे राजेंद्र अपने भाई फूलचंद के साथ शराब पीने कमल महिलांगे के घर पहुंचे जहां फोन पे (ऑनलाइन)के माध्यम से शराब देने के बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस विवाद हो गई जिसके बाद राजेंद्र अपने बड़े भाई फूलचंद के साथ वापस अपने घर लौट रहे थे।

जो रहस बेड़ा चौक के पास पहुंचे ही थे तभी कमल महिलांगे अपने 3 बेटो जयेश महिलांगे , राकेश महिलांगे और रघुवीर महिलांगे के साथ रहस बेड़ा के पास पहुंचे और चाकू से दोनों भाइयों के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे दोनों भाइयों के पेट ,सीना और कमर में गंभीर चोटे आने से मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े जिसके बाद इस घटना की जानकारी घायल राजेंद्र के परिजनों को लगी जिसकी सूचना डायल 112 को दी जिन्होंने मौके पर पहुंच घायलों को तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां राजेंद्र और फूलचंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है वहीं इस मामले में पचपेड़ी पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच करवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...