बिलासपुर

बिलासपुर :- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना के बाद बेंगलुरु से 1 और आरोपी गिरफ्तार… अब बस एक की तलाश जारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चार आरोपितों में से विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना तथा अंकित सिंह को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी दिनेश राठिया को प्रयागराज से हिरासत में लिया जा चुका है।

अब इस सनसनीखेज मामले में केवल एक आरोपित फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में पुलिस टीमें भेजी गई थीं। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर दोनों आरोपितों को दबोचने में सफलता मिली। उन्होंने विश्वास जताया कि फरार चौथे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि 11-12 जुलाई की दरमियानी रात बाल संप्रेक्षण गृह में पदस्थ नरेंद्र कुमार खाण्डे मृत अवस्था में मिले थे।

परिजनों का आरोप है कि उनके हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से मारपीट की गई, गला दबाकर हत्या की गई और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात को बाल संप्रेक्षण गृह में बंद चार बंदियों ने मिलकर अंजाम दिया और हत्या के बाद फरार हो गए थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार पूछताछ से हत्या के कारण, पूरी साजिश और फरार आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सभी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस