रतनपुर

VIDEO:- रतनपुर NH बाईपास पर बड़ा हादसा.. अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, सफाई कर रही महिला की दबकर मौत,मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा में चूक!

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे बाईपास पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क सफाई कार्य में लगी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रेलर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी ओर की सड़क पर पलट गया। उसी दौरान सड़क की सफाई कर रही महिला महिमा कोशले ट्रेलर की चपेट में आ गई और उसके नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटे ट्रेलर को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे के मेंटेनेंस कार्य करवा रहे ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क पर सफाई कार्य के दौरान न तो किसी प्रकार के चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और न ही बैरिकेड्स या सुरक्षा संकेतक लगाए गए थे। यदि कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सकता था और संभवतः यह हादसा टल जाता। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिससे वे सीधे तेज रफ्तार वाहनों की जद में आ रहे थे। घटना के बाद ठेकेदार की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दुर्घटना के वास्तविक कारणों के साथ-साथ सड़क मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इस पहलू की भी जांच किए जाने की मांग उठ रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस