जांजगीर चाँपा

आरआई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सीमांकन के एवज में मांगे थे 10 हजार रुपए…..एसीबी ने की छापेमारी

देवेंद्र निराला

जांजगीर- जिले के राजस्व विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमे राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा है। प्रार्थी कोमल पांडेय निवासी भड़ेयापारा खरौद ने अपनी पैतृक जमीन के सीमांकन के लिए जब आरआई शिव ठाकुर से आवेदन किया तो उन्होंने सीमांकन के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की थी। मामले में प्रार्थी ने सीधे इस भ्रष्टाचार की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की जिनके कहने पर वाइस रिकॉर्ड की तस्दीक के बाद गुरुवार को आरआई को ट्रेप किया गया और रंगे हाथ 7 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी ने प्रार्थी को 7 हजार रुपए लेकर आरआई के पास भेजा गया, जहाँ एक होटल के बाहर पैसे लेते उन्हें धर दबोचा गया। मामले में एसीबी ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम जप्त करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,