मस्तूरी

डॉ बाँधी ने मोदी 2.0 के ऐतिहासिक कार्यो को जन जन तक पहुँचाने किया जनसम्पर्क….देवरीखुर्द से हुआ जनसंपर्क का आगाज

उदय सिंह

बिलासपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी ने मोदी सरकार की प्रचार-प्रसार योजना शनिवार को मस्तूरी क्षेत्र में प्रारंभ की  जिसे लेकर भाजपाइयों ने जगह-जगह पीएम मोदी के पत्र का वितरण किया। साथ ही सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मस्तूरी के विभिन्न ग्रामो में  लोगों के बीच पार्टी की ओर से जारी प्रधानमंत्री का पत्र बांट कर इस योजना की शुरूआत की गई । पर्चा वितरण कार्यक्रम देवरीखुर्द वार्ड क्रमांक 42 से शुरू होकर दोमुहानी, खैरा से होते हुए जयरामनगर में समाप्त हुआ।

इस दौरान लोगों को मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर मस्तूरी विधायक डॉ बाँधी ने कहा कि मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल बहुत ही प्रभावशाली और चुनौती पूर्ण रहा है। इस अवधि मे जनादेश शासन की गति, सरकारी योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच, मजबूत बुनियादी ढांचा और दशकों से लटके मुद्दों के समाधान को उच्च प्राथमिकता दी गई। चुनौती पूर्ण इसलिए कि कोविड -19 और अम्फान चक्रवात ने जो अभूतपूर्व संकट खड़े किए, उससे जो दुख और विपदा आई। साथ ही भारी नुकसान हुआ। आज देश में एक निर्णय लेने वाली उत्तरदायी सरकार है, जो देशवासियों के लिए फिक्रमंद है। शनिवार  को मस्तूरी विधायक श्री बाँधी जी ने देवरीखुर्द में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की घर -घर जाकर मोदी जी के द्वारा किये गए एक वर्ष के कार्यो की जानकारी दी  इस दौरान विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी समेत  विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह , मंडल अध्यक्ष-राजेन्द्र राठौर ,महामंत्री शायम पटेल, महामंत्री राधेश्याम मिश्रा, विनोद शर्मा ,धर्मेंद्र यादव ,जुगलकिशोर झा, मंडल मंत्री राजू बैरागी, जयरामनगर सरपंच कमल अग्रवाल ,बहोरन साहू ,महेंद्र साहू ,शांति परमेश्वर साहू , दास आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...