रतनपुर

रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शुभम राव मराठा वार्ड नंबर 09 तेलंगापारा रतनपुर का निवासी है और सावन स्वीट्स के सामने गन्ना रस की दुकान चलाता है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे वह रानीगांव स्थित शासकीय शराब दुकान से दो पाव शराब लेकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान शराब भट्ठी के सामने सड़क पर करैहापारा निवासी विक्कु रावत अपने एक अन्य साथी के साथ उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए युवक से अश्लील गाली-गलौच शुरू कर दी।

जब शुभम राव ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों में से एक ने चाकू निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के माहौल में आरोपियों ने उससे करीब 2000 रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित युवक ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी और फिर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर रतनपुर पुलिस ने आरोपी विक्कु रावत और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ धारा 119(1), 126(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी