बिलासपुर

समाज सेवा में समर्पित डॉ अभिषेक वर्मा का मनाया गया जन्मदिन…कल्याण कुंज आश्रम में बांटे गए फल एवं सामग्री,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – समाज सेवी के रूप में अंचल में निस्वार्थ रूप से काम करने वाले डॉ. अभिषेक वर्मा के जन्मदिन को सेवाभाव के साथ रविवार को न्यायधानी मे मनाया गया। रेवती यादव के नेतृत्व में शिवसेना के पदाधिकारियों के उपस्थिति में कल्याण कुंज आश्रम में फल और जूस सहित आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। डॉ. अभिषेक वर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कल्याण कुंज आश्रम के बुजुर्गो की खुशी देखते ही बनी। कल्याण कुंज आश्रम में फल और जूस सहित अन्य वितरण के दौरान शिव सेना कि नेत्री रेवती यादव ने बताया कि डॉ अभिषेक वर्मा जो की श्रीकांत वर्मा वरिष्ठ साहित्यकार,समाजसेवी,पूर्व सांसद और विणा वर्मा पूर्व सांसद बिलासपुर के सुपुत्र है जो कि सफल उद्योग पति होने के साथ साथ समाज सेवक जनसेवक भी है उनका बिलासपुर के प्रति लगाव और समर्पण भाव किसी से छुपा नहीं है उनके कार्य से प्रभावित होकर उनके जन्मदिन को सामाजिक उत्थान के रूप में मानने का निर्णय शिव सेना ने लिया है।

उन्होंने बताया कि कल्याण कुंज आश्रम का उद्घाटन कार्य विणा वर्मा के कर कमलों से 1997 में सम्पन्न हुआ था जो कि अविस्मरणीय है। इसके साथ ही अनेको कार्य उनके कार्यकाल में हुआ है जो कि बिलासपुर के इतिहास में अमर है, डॉ अभिषेक भी अपने पिता और माता की छवि लिए समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। डॉ अभिषेक वर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से रेवती यादव महिला विंग शिव सेना के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी यशवंत गोरख ,नवीन यादव,मुकेश देवांगन जिला अध्यक्ष, नवल देवांगन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,