कोटा

मध्यप्रदेश की शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने कार से 35 पेटी अवैध शराब किया जब्त,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अवैध शराब परिवहन कर रहे 05 आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने मध्य प्रदेश की 35 पेटी अंग्रेज़ी शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार ए.सी.सी.यू. की टीम को सूचना मिली की कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। जिसपर कोटा पुलिस और ए.सी.सी.यू. की सयुक्त टीम ने कोटा बिलासपुर मेन रोड मौहारखार के पास दबिश दी। जहा स्कार्पियो वाहन क्रमांक सी.जी. 04 के.जे. 0913 से 18 पेटी और मारूती अर्टीगा वाहन क्रमांक सी.जी. 16 सी.टी. 0649 से 16 पेटी गोवा विस्की बरामद किया है। दोनो गाड़ी से पुलिस ने कुल 2.5 लाख रुपए कीमती 35 पेटी शराब बरामद किया है। चिरमिरी निवासी शिवप्रसाद यादव,सोनू गुप्ता ⁠,दिनेश गुप्ता⁠,दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता सहित ⁠नितिन जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू. बिलासपुर श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोटा श्रीमती नूपूर उपाध्याय, निरी. राजेश मिश्रा ACCU, थाना प्रभारी कोटा उप निरी. राज सिंह, उप निरी. अजहरउद्दीन ACCU , सउनि ओंकार बंजारे, प्र. आर देवमुन पुहुप, प्र आर सनत पटेल, आर. दीपक उपाध्याय, बोधुराम कुम्हार, विरेन्द्र गंधर्व, अजय सोनी, भोप सिंह साहू की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक...