कोटा

कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नेवरा हाई स्कूल के सामने मेन रोड निवासी प्रार्थी लक्ष्मीनारायण साहू ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे वह काम पर जाने के लिए घर से निकल रहे थे। उसी दौरान उनके पिता खेत से पैदल घर लौट रहे थे और नेवरा हाई स्कूल के सामने सड़क पार कर रहे थे। तभी गनियारी की ओर से आ रही होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 P 6517 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्ध सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर के पीछे, दाहिने पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उनके नाक, मुंह और कान से खून बहने लगा। परिजन और आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गनियारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर कोटा पुलिस ने मौके की जांच कर शव का पंचनामा तैयार कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब...