रायपुर

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर नशीला पदार्थ पिलाया और उसके आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा परिवारजनों को भेजने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली की। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने थाना गुढ़ियारी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी परिचित महिला ने उसे अपने निवास स्थान पर बुलाया था, जहां एक अन्य महिला के साथ मिलकर उसे शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। इसके बाद दोनों महिलाओं ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तैयार कर ली। बाद में फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग की जाने लगी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने अलग-अलग तिथियों में फोन-पे और यूपीआई के माध्यम से रकम मंगवाई। इस तरह आरोपियों द्वारा करीब 2 लाख 17 हजार रुपये की वसूली की गई। शिकायत के आधार पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 265/2026 के तहत धारा 308(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी नार्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देश पर गुढ़ियारी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल चैट, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, फोन-पे/यूपीआई विवरण सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...