रायपुर

शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

रायपुर– शादी कराने का झांसा देकर सेवानिवृत्त टेक्निशियन से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ओडिशा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मनहरण टिकरिहा ने थाना आजाद चौक में शिकायत दर्ज कराई थी कि शादी के लिए दिल्ली स्थित एक मैरिज ब्यूरो के माध्यम से उसकी पहचान रजनी शर्मा नामक महिला से हुई थी। महिला ने खुद को कोरबा निवासी और रेलवे इंजीनियर से सेवानिवृत्त बताया था। इसके बाद उसने शादी, पारिवारिक कार्यक्रम, दुर्घटना और इलाज जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर प्रार्थी से रकम की मांग शुरू कर दी। आरोपी महिला और उसके साथियों ने 15 जून 2025 से 9 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग किश्तों में प्रार्थी से कुल 9 लाख 50 हजार रुपये अपने बैंक खातों में जमा करा लिए। बाद में महिला ने मोबाइल बंद कर दिया, जिसके बाद प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 87/26 के तहत धारा 318(4), 66-डी आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर जसवंत डूण्डी, मनोज राणा और यश नायक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण में धारा 111(1) और 3(5) बीएनएस भी जोड़ी है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में जसवंत डूण्डी 27 वर्ष, निवासी ठेमरा जामतरा, थाना सिंदेकला जिला बलांगीर, मनोज राणा 33 वर्ष, निवासी सूलेकला थाना बेलपड़ा जिला बलांगीर और यश नायक 20 वर्ष, निवासी सम्बलपुर टाउन जिला सम्बलपुर शामिल हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...