मस्तूरी

अवैध शराब की धरपकड़ जारी, लगातार सामने आ रहे नए मामले…..कैसे लगेगी रोक

उदय सिंह

मस्तूरी- लॉक डाउन के बीच ग्रामीण अंचलों में अब भी अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णता रोक नही लग सका है। अब भी चंद पैसो के लिए युवक ग्रामीणों को मौत के करीब धकेलने में आतुर है। हालाकि स्थानीय पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है। इसी कड़ी में लंबे समय से मस्तूरी क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब तस्करी करने वाले गांव पर दबीश देकर मस्तूरी पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही की है। आपको बता दे मस्तूरी पुलिस ने बीते दिनों में करीब 7 बड़ी कार्यवाही अवैध शराब तस्करों के खिलाफ की है। जिसमे सर्वाधिक मामला ग्राम लावर का है। शनिवार को हुई पुलिसिया कार्यवाही में भी ग्राम लावर एक आरोपी को महुवा शराब के साथ पकड़ा है,

दरसअल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम लावर में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर खपाने की फिराक में हैं। जिसे पर थाना मस्तुरी पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि ग्राम लावर के रहने वाले सूर्यकांत बघेल अपने साथ 6 लीटर कच्ची शराब और खाली पन्नी के साथ शराब बेचने के फिराक में घूम रहा था। जिसके आधार पर मस्तूरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...