बिलासपुर

बिलासपुर: ढेंका पेपर मिल के पास पेट्रोल पंप मैनेजर की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर लूट का प्रयास…आरोपियों से मुकाबला कर बचाई रकम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा क्षेत्र स्थित कनोई पेपर मिल के पास सोमवार रात पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूट का प्रयास किया गया। बाइक से घर लौट रहे मैनेजर की आंखों में बदमाशों ने मिर्ची पाउडर डाल दिया, लेकिन मैनेजर की सूझबूझ और बहादुरी के कारण आरोपीयो की कोशिश नाकाम रही, जिसके बाद आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ढेका स्थित राहुल पेट्रोल पंप के मैनेजर रोशन साहू 50 वर्ष सोमवार रात करीब 10 बजे दिनभर की बिक्री की राशि लेकर मालिक के घर जा रहे थे। जैसे ही वे कनोई पेपर मिल के पास पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। अचानक हुए हमले से वे हड़बड़ा गए और आंखों में तीव्र जलन के बीच किसी तरह बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया।

इसी दौरान दो युवक उनकी तरफ दौड़ते हुए आए, लेकिन मैनेजर ने हिम्मत नहीं हारी और धुंधली नजर के बीच ही उनसे भिड़ गए। मुख्य मार्ग पर हो रही यह घटना देखकर कुछ लोग घटनास्थल की ओर आने लगे। लोगों को आता देख बदमाश घबरा गए। इधर मैनेजर भी पूरी ताकत से मुकाबला कर रहे थे। दोनों स्थितियों से डरकर आरोपी अपनी बाइक से तुरंत मौके से फरार हो गए। मैनेजर ने सड़क पर गुजर रहे लोगों की सहायता से बस्ती पहुंचकर घटना की जानकारी पेट्रोल पंप मालिक को दी। सूत्रों के अनुसार मैनेजर करीब 15 लाख रुपये की नगदी लेकर जा रहे थे। आशंका है कि बदमाश उनकी गतिविधियों पर कई दिनों से नजर रखे हुए थे और पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। फिलहाल तोरवा पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,