बिलासपुर

ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं की हुई सुनवाई, जिला कलेक्टर ने कई आवेदनों का मौके पर किया निराकरण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहां जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आम जनता की समस्याएं सुनी। कुछ आवेदन का त्वरित निदान किया गया, वहीं कुछ आवेदनों को टीएल में पंजी करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। राशन कार्ड के लिए प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तुरंत राशन कार्ड बनाए गए। जनदर्शन में आज लगभग 23 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर आए शहर के साईं नगर निवासी श्री जयराम बंजारा ने वैष्णवी विहार में पानी निकासी बंद होने की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने नगर निगम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है। मस्तूरी निवासी छतलाल सावले ने अपने मोहल्ले में हो रही पेयजल की समस्या के बारे में बताया। कलेक्टर ने इस मामले को सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी को सौंपा। मंगला निवासी बिलासा सोनी ने अपनी पेंशन राशि नहीं मिलने के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने मामले को टीएल में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

मस्तूरी ब्लॉक के राजीव युवा मितान क्लब संघ के युवाओं द्वारा खेल स्टेडियम का अभाव होने की जानकारी देते हुए खेल स्टेडियम निर्माण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने मामले को सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी को सौंपा। ग्राम गुमा निवासी श्रीकांत गुप्ता द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण के संबंध में आवेदन दिया गया। कलेक्टर ने आवेदन को टीएल में लेते हुए सीईओ जनपद पंचायत बिल्हा को कार्यवाही के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...