बिलासपुर

सुने मकान से ताला तोड़कर लाखों की चोरी, परिवार सहित पार्टी में जाना पड़ा महंगा….अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- हेमुनगर में सोमवार की शाम घर मे ताला लगाकर कर पार्टी में जाना एक परिवार को महंगा पड़ गया है, क्योकि अज्ञात चोरों ने महज 4 घंटे के भीतर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। दरअसल हेमुनगर छाबड़ा पैलेस के पीछे रहने वाले संपत डहरे सोमवार की शाम रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में चले गए थे, जहाँ से रात 10 बजे के लगभग वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था और घर के भीतर पूरे सामान बिखरे हुए थे, कमरे में आलमारी टूटी हुई थी और सामान बाहर पड़े हुए थे।

घर का ऐसा नजारा देख सभी के होश उड़ गए, जिन्हें समझ आ गया कि यहां चोरी हुई है, जिसके बाद उन्होंने सामानों को चेक किया तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने 1 लाख 33 हजार नगद सहित 3 लाख से अधिक के सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। मामले में प्रार्थी ने तोरवा में पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है।

स्निफर डॉग भी भटका

इस चोरी के मामले में भी मौके पर जांच करने पहुँची पुलिस का खोजी कुत्ता देवरीखुर्द की ओर जाकर भटक गया, जिससे पुलिस को कोई मदद नही मिली। वही शाम 6 बजे से 10 बजे के बीच ही चोरी हुई है, जहाँ किसी संदिग्ध को भी आस पास के लोगो ने नही देखा। अब देखना होगा कि पुलिस अज्ञात चोरों का कैसे पता लगाती है। पिछले कुछ वारदातों में चोरो ने दिन दहाड़े घटनाओं को अंजाम दिया है, जिससे अब लोगों का दिन के समय भी घर को सुना छोड़ना खतरे से खाली नही है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...