बिलासपुर

बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में मानसून की तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में खेत में धान लगाने गए किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम निरतू निवासी धरम यादव 65 वर्ष पिता स्वर्गीय खेलन यादव, रविवार सुबह 9 बजे के आसपास अरपा नदी किनारे स्थित अपने खेत में धान की रोपाई करने गए हुए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेत में काम कर रहे धरम यादव बारिश से बचने के लिए पास ही स्थित मरघट के पास पहुंचा ही था तभी आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आसपास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने किसान को जमीन पर गिरा देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद कोनी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया गया है।पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण आकाशीय बिजली की चपेट में आना बताया जा रहा है। इधर, लगातार हो रही बारिश और गरज-चमक के बीच प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से किसानों से खराब मौसम के दौरान खुले खेतों, नदी-नालों और ऊंचे स्थानों पर काम करने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जता चुका है। ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...