कोरबा

जंगल में भालू ने ग्रामीण पर किया हमला, ग्रामीण हुआ घायल…..महुआ बिनने पहुँचने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल

रमेश राजपूत

कोरबा- जंगल मे महुआ बिनने पहुँच रहे ग्रामीणों पर भालू के हमले की लगातार खबरे सामने आ रही है, जिसमे अब तक कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो चुके है और जिसकी वजह से अब ग्रामीण जंगल मे जाने से डरे हुए है। रविवार सुबह की इस घटना में बुंदेली निवासी बहोरन मंझवार पिता पीला मंझवार उम्र 48 वर्ष पास ही जंगल मे अपने खेत के पास महुआ बिनने पहुँचा था, जहाँ अचानक ही एक भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण के आंख के पास, दोनों हाँथो में और जांघो में चोटें लगी है, जिसे इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल से जिला अस्पताल पहुँचाया गया है जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है।

लगातार हो रहे भालुओं के हमले…

भालू के हमले की यह दूसरी घटना है कल कटघोरा के केंद्रीय रोपणी सुतर्रा में एक भालू ने नर्सरी में काम कर रही लखनपुर की एक महिला बृजकुंवर पर हमला किया उसके बाद भालू ने चार अन्य ग्रामीणों पर एक के बाद एक हमला कर घायल कर दिया था जिसमे कसनिया कापुबहरा निवासी संजय पटेल, विमलेश, सुकवार बाई और मनोज साहू बुरी तरह से घायल कर दिया हालांकि भालू वन विभाग की टीम के पहुचते तक जंगल की ओर भाग निकला महुए के सीजन में ग्रामीण जंगलो में महुआ बिनने जाते है वही भालू का पसंदीदा भी महुआ है जिसे खाने अक्सर वह महुआ पेड़ के पास आता है, और यही वजह है कि ग्रामीण भालुओं का शिकार हो रहे है ।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...