रतनपुर

महिला क्रांति सेना ने निकाली जागरूकता रैली, जगह जगह हुआ स्वागत…छत्तीसगढ़ी भाषा को प्राथमिक शिक्षा में शामिल करने की मांग

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – ग्राम लखराम में भव्य महिला क्रांति सेना रैली का स्वागत आयुष विभाग के काढ़े से हुआ, छत्तीसगढ़ महतारी और भाषा के विकास प्राथमिक शिक्षा पर शामिल किए जाने हेतु स्कूटी पर महिला क्रांति सेना की रैली आज लखराम से होकर गुजरी, आज महामाया चौक बिलासपुर से प्रारंभ रैली खमतराई , नगोई, बैमा, पौशरा, होकर ग्राम पंचायत लखराम पहुची।

बाजार चौक लखराम में छत्तीसगढ़ भाखा के समर्पित नंदकिशोर शुक्ल एवम महिला क्रांति सेना की अध्यक्षा लता राठौर अपनी बहनों के साथ पहुंची l वहा संरक्षक नंदकिशोर शुक्ल एवम महिला क्रांति सेना की अध्यक्ष लता राठौर का भव्य स्वागत हुआ ,लता राठौर ने बताया की छत्तीसगढ़ी भाषा को प्राथमिक शिक्षा के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए,

इस दौरान निःशुल्क तुलसी काढ़ा वितरण किया गया l विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किया गया l स्वाल्पाहार की व्यवस्था औषधालय द्वारा की गई l स्वागत भाषण डॉ रश्मि जितपुरे आर्युवेद चिकित्सा अधिकारी लखराम द्वारा दिया गया उन्होने इस पहल को बहुत अच्छा बताया और इसके साथ साथ राष्ट्रीय गीत कार्यक्रम किया गया l संचालन दीनदयाल यादव द्वारा किए गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर व लता राठौर ने की l इस ग्राम पंचायत के कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम सरपंच बबिता वर्मा, अन्य पंच औषधालय कर्मचारी रितु वर्मा, हेलन, अनिल केवट और मनोज सोहु ने सहयोग दिया, इस अवसर पर अधिक से अधिक ग्रामवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...