बिलासपुर

अरपा को दूषित करने की खबर से न्यायधानी की टीम पहुँची निरीक्षण में, पानी का लिया सेम्पल….रिपोर्ट के आधार पर सिम्स पर हो सकती है कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया में अरपा नदी को सिम्स के वेस्टेज पानी से प्रदूषित करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर रायपुर स्वास्थ्य मंत्रालय और पर्यावरण संरक्षण विभाग ने गंभीरता से लिया। उक्त वीडियो के आधार पर सिम्स से अरपा नदी में प्रवाह होने वाले दूषित पानी के जांच के निर्देश विभागीय स्तर से दिए गए थे। जिसको लेकर शनिवार को पर्यावरण संरक्षण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों ने मौके का निरीक्षण किया। जिसमें जिला अस्पताल और सिम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर सहित जेडी डॉ मधुलिका सिंह भी उपस्थित थी। जिन्होंने ने रिवर व्यू के नीचे पाईप लाईन से अरपा नदी में मिल रहे पानी की जांच की।

हालकि शनिवार को उन्होंने अरपा नदी में लाल रंग जैसे कोई तथ्य नही मिले है। आपको बता दे सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में यह आरोप था कि पोस्टमार्टम का प्रदूषित पानी,खून,मेडिकल वेस्टेज नाले के रास्ते अरपा में बहाया जा रहा है। इस आरोप के आधार पर मौके पर पहुँची, स्वास्थ्य विभाग और पर्यावरण संरक्षण विभाग की संयुक्त टीम ने आसपास लोगो से पूछताछ भी की। जहाँ पता चला कि हॉस्पिटल के पास ही कोई टेंट हाऊस है। जहाँ कपड़े धुलने के दौरान गंदा पानी अरपा में प्रवाहित होता है। बहरहाल इस पूरे मामले सिम्स प्रबंधन के लापरवाही को छुपाने का काम किया जा रहा है।

या नही यह तो आगामी दिनों में जांच टीम से मिले रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...