मस्तूरी

मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में टीकाकरण का महाअभियान… 20 एवं 21 अगस्त को होगा आयोजित..

उदय सिंह

मस्तूरी- जनपद पंचायत क्षेत्र के 131 ग्राम पंचायतों में कोविड टीकाकरण महाअभियान दिनांक 20 एवं 21 अगस्त 2022 को आयोजित किया जाना हैं, जिसमें 12-17 वर्ष के बच्चों को कोविड-19 का प्रथम एवं द्वितीय डोज एवं 18+ के लोगों को कोविड का बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज लगाया जायेगा। टीकाकरण का समय प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। प्रतिरक्षा प्रणाली (कोरोना से बचाव ) को अतिरिक्त ताकत देने के लिए बूस्टर डोज पर इस अभियान में विशेष ध्यान केन्द्रित हैं। यह महाभियान पूरे जिले के साथ ही साथ विकासखंड मस्तूरी में आयोजित किया जायेगा जिसमें विकासखंड मस्तूरी के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में एवं नगर पंचायत मल्हार सहित सेशन साईट में लगभग 18600 लोगों को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया हैं।

यह टीकाकरण आजादी के 75वीं सालगिरह के अवसर पर पूर्णतः निःशुल्क है, जो 30 सितम्बर 2022 तक लागू हैं। विकासखंड मस्तूरी के सभी नागरिको से विनम्र अपील भी किया जा रहा है कि महाभियान का लाभ उठाते हुये अधिक से अधिक संख्या में कोविड-19 का बूस्टर (प्रिकॉशन डोज लगवाने लोगों से अपील किया जा रहा है इसी संबंध में जनपद पंचायत मस्तूरी के सभाकक्ष में जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें ने सभी ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवों को सभा कक्ष में बैठक लेकर निर्देशित किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप...