बिलासपुर

एटीएम से पैसा निकालने जा रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर

डेस्क

हादसों के डगर रतनपुर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा ।एटीएम से रुपए निकालने पहुंचा ग्रामीण युवक भी सड़क हादसे का शिकार होकर अस्पताल जा पहुंचा। करौंधा निवासी राजेश कुमार रतनपुर के एटीएम से पैसा निकालने पहुंचा था ।जब वह सड़क पार कर रहा था तभी वह एक पिकअप की चपेट में आ गया, जो उसे ठोकर मारते हुए निकल गई। सड़क पर पड़े घायल को देखकर लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ फिलहाल उसका उपचार जारी है ।वहीं पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात पिकअप और उसके चालक की तलाश कर रही है। दुर्घटना के बाद राजेश सड़क पर घायल और बेहोश पड़ा था। मगर रतनपुर के लोगों ने मानवता दिखाई और उसे अस्पताल पहुंचाया नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस