छत्तीसगढ़बिलासपुर

आसन्न जल संकट को देखते हुए की जा रही तैयारी , पेयजल व्यवस्था के लिये पीएचई में कण्ट्रोल रूम स्थापित, जारी किए गए अधिकारियों के मोबाइल नंबर

बिलासपुर के प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता जी.एस.चंद्रा को बनाया गया है। उनका कार्यक्षेत्र विकासखण्ड बिल्हा एवं मस्तूरी रहेगा। श्री चन्द्रा का मोबाईल नंबर 94255-61094 है।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

ग्रीष्म काल में बिलासपुर जिले में पेयजल व्यवस्था की निरंतरता बनाये रखने तथा हैण्डपम्प संधारण संबंधी समस्या के तत्काल निराकरण के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कार्यालय बिलासपुर में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसके प्रभारी के.के.गेडाम, अनुरेखक को नियुक्त किया गया है। उनका मोबाईल नंबर 99266-00362 है। इस नंबर पर पेयजल समस्या संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
इसी प्रकार उपखण्ड एवं विकासखण्ड स्तर पर भी कण्ट्रोल रूम का गठन किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड क्रमांक 01 बिलासपुर के प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता जी.एस.चंद्रा को बनाया गया है। उनका कार्यक्षेत्र विकासखण्ड बिल्हा एवं मस्तूरी रहेगा। श्री चन्द्रा का मोबाईल नंबर 94255-61094 है।
इस उपखण्ड के विकासखण्ड बिल्हा के प्रभारी अधिकारी मुकेश राव बहेकर उपअभियंता का मोबाईल नंबर 74897-59722 तथा कमल हसन उपअभियंता का मोबाईल नंबर 94063-54786 है। विकासखण्ड मस्तूरी के प्रभारी अधिकारी ए.के.भार्गव उपअभियंता का मोबाईल नंबर 98279-00275 है।

उप खण्ड तखतपुर के प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता बी.के.मेहर का मोबाईल नंबर 98271-17235 है। इस उपखण्ड के विकासखण्ड तखतपुर के प्रभारी अधिकारी एस.पी.साकेश उपअभियंता का मोबाईल नंबर 98267-43664 है। विकासखण्ड कोटा के प्रभारी अधिकारी पी.के.पाठक उपअभियंता का मोबाईल नंबर 94258-53244 और पी.एन.मिश्रा उपअभियंता का मोबाईल नंबर 95845-38847 है। उपखण्ड गौरेला के प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता जे.एल.महला का मोबाईल नंबर 98934-85805 है। इस उपखण्ड के विकासखण्ड गौरेला के प्रभारी अधिकारी एन.एस.कंवर उपअभियंता का मोबाईल नंबर 93015-76591 तथा विकासखण्ड पेण्ड्रा एवं मरवाही के प्रभारी अधिकारी यू.एस.पवार अभियंता का मोबाईल नंबर 94252-55062 है। इन मोबाईल नंबरों के अतिरिक्त विभागीय टोल फ्री नंबर 18002330008 पर भी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...