सक्ती

तालाब में डूबने से जुआरी की मौत के बाद हंगामा…प्रशिक्षु हसौद थाना प्रभारी जयराम साहू निलंबित, जुआ रेड के दौरान हुई थी घटना,

रमेश राजपूत

सक्ती – जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम डोमाडीह में जुआ रेड के दौरान तालाब में कूदे व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना में गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रशिक्षु उप निरीक्षक एवं प्रशिक्षु थाना प्रभारी जयराम साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2026 की रात प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें ग्राम डोमाडीह में तालाब के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना पर वे वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए बिना अकेले जुआ रेड करने मौके पर पहुंच गए। पुलिस वाहन और पुलिसकर्मियों को देखकर जुआ खेल रहे लोग मौके से भागने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति तालाब में कूद गया।बाद में तालाब में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान महेश केंवट, पिता बिहारी लाल केंवट, उम्र 38 वर्ष, निवासी डोमाडीह के रूप में हुई। घटना के बाद वह घर नहीं लौटा। तलाश के दौरान उसकी मौत की जानकारी सामने आने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू की कार्रवाई को गंभीर लापरवाही माना। 24 नवंबर को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया गया। प्रकरण की जांच के लिए प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा/चंद्रपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के बाद घटना से जुड़े तथ्यों और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट होगी।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंग... तालाब में डूबने से जुआरी की मौत के बाद हंगामा...प्रशिक्षु हसौद थाना प्रभारी जयराम साहू निलंबित, जुआ ... मुलाकात, प्रेम विवाद और फिर मौत! पहाड़ी पर मिली 30 वर्षीय महिला की लाश, हत्या की आशंका के बीच संदिग्... बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल... पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, सा... उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी ... बिलासपुर: चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हुए दो बदमाश... तारबाहर में दिनदहाड़े वारदात, रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर चोरी...लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए चोर, फ्रिज में रखे गुलाब ज... मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर... बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ...