मस्तूरी

राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दमखम

उदय सिंह

मस्तूरी – प्रतिभा और मेहनत के दम पर मस्तूरी के होनहार खिलाड़ी अरमान गेंदले ने खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दुर्ग में आयोजित राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अरमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सफलता के साथ ही उनका चयन अंतरराष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

उनकी इस उपलब्धि से पूरे मस्तूरी क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।दुर्ग स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में 24 से 27 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अरमान गेंदले ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अरमान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दर्रीघाट मस्तूरी में कक्षा 11वीं के छात्र हैं।

अरमान की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। इससे पहले भी वह कोल्हापुर में आयोजित राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

कोच अरुण गोयल के मार्गदर्शन में मिली सफलता

अरमान मस्तूरी स्थित गोयल पॉवर जिम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय पदक विजेता एवं पॉवरलिफ्टिंग निर्णायक कोच अरुण गोयल प्रशिक्षण दे रहे हैं। कोच के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और कठिन प्रशिक्षण ने अरमान की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अरमान की इस उपलब्धि से गोयल पॉवर जिम, उनके परिवार, विद्यालय और खेल प्रेमियों में उत्साह है। छोटे से कस्बे मस्तूरी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की तैयारी कर रहे अरमान ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंग... तालाब में डूबने से जुआरी की मौत के बाद हंगामा...प्रशिक्षु हसौद थाना प्रभारी जयराम साहू निलंबित, जुआ ... मुलाकात, प्रेम विवाद और फिर मौत! पहाड़ी पर मिली 30 वर्षीय महिला की लाश, हत्या की आशंका के बीच संदिग्... बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल... पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, सा... उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी ... बिलासपुर: चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हुए दो बदमाश... तारबाहर में दिनदहाड़े वारदात, रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर चोरी...लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए चोर, फ्रिज में रखे गुलाब ज... मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर... बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ...