जांजगीर चाँपा

मुलाकात, प्रेम विवाद और फिर मौत! पहाड़ी पर मिली 30 वर्षीय महिला की लाश, हत्या की आशंका के बीच संदिग्ध ने खाया जहर

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – पंतोरा चौकी क्षेत्र के ग्राम अंगारखार में लापता हुई 30 वर्षीय महिला का शव तिलसा रवार पहाड़ी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में प्रेम संबंध को लेकर विवाद के बाद महिला की हत्या किए जाने की आशंका सामने आई है। पुलिस ने मामले में गांव के ही एक संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हांकित किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद संदिग्ध ने कथित तौर पर जहर सेवन कर लिया, जिसके चलते उसे कोरबा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह उपचाराधीन है। उसके स्वस्थ होने के बाद पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।

22 नवंबर से लापता थी महिला, दो दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अंगारखार निवासी 30 वर्षीय महिला 22 नवंबर 2026 से लापता थी। परिजनों से सूचना मिलने पर 24 नवंबर को चौकी पंतोरा पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में अपराध क्रमांक 581/26, धारा 140(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा तथा चौकी प्रभारी पंतोरा पीएसआई अभिलाष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर पतासाजी की गई।

पहाड़ी पर सर्चिंग के दौरान मिला शव

25 नवंबर की सुबह पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने तिलसा रवार पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। काफी तलाश के बाद लापता महिला का शव पहाड़ी में बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिलने पहुंची थी महिला, तभी पहुंचा तीसरा व्यक्ति

विवेचना के दौरान सामने आया कि महिला अपने एक परिचित व्यक्ति से मिलने पहाड़ी पर गई थी। इसी बीच गांव का ही एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंच गया और प्रेम संबंध को लेकर विवाद करने लगा। विवाद के बाद महिला का परिचित व्यक्ति वहां से चला गया। इसके बाद महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है। घटनाक्रम और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की आशंका मजबूत होने पर पुलिस ने प्रकरण में बीएनएस की धारा 103(1) यानी हत्या की धारा जोड़ दी है।

जहर सेवन के बाद अस्पताल में संदिग्ध

पुलिस ने जांच के दौरान एक संदिग्ध आरोपी की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि उसने जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद उसे कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक उसके स्वस्थ होने के बाद पूछताछ और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह, घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भूमिका और अन्य साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मामले की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंग... तालाब में डूबने से जुआरी की मौत के बाद हंगामा...प्रशिक्षु हसौद थाना प्रभारी जयराम साहू निलंबित, जुआ ... मुलाकात, प्रेम विवाद और फिर मौत! पहाड़ी पर मिली 30 वर्षीय महिला की लाश, हत्या की आशंका के बीच संदिग्... बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल... पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, सा... उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी ... बिलासपुर: चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हुए दो बदमाश... तारबाहर में दिनदहाड़े वारदात, रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर चोरी...लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए चोर, फ्रिज में रखे गुलाब ज... मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर... बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ...