क्राइमबिलासपुर

बदमाशों के बढ़ गए हैं हौसले इस कदर कि पुलिस पर भी हमला करने से नहीं कर रहे गुरेज

तखतपुर से टेकचंद कारड़ा

देर रात शराब खोरी की शिकायत पर पहुची डायल 112 सकरी की टीम के साथ युवको ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दे दिया।पुलिस ने शून्य में अपराध दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उसलापुर स्टेशन रोड का है सोमवार को देर रात डायल 112 रायपुर के कंट्रोल से सकरी डायल 112 को सूचना मिली कि उसलापुर स्टेशन रोड में कुछ युवक शराबखोरी कर आने-जाने वालों से हुज्जतबाजी कर रहे है इस सूचना पर सकरी डायल 112 के आरक्षक वीरेंद्र भोई पिता प्रकाश भोई अपने साथी चालक भवानी के साथ स्टेशन रोड होटल शुभश्री के पास पहुचे जहाँ अनिमेश शुक्ला अपने तीन साथियों के साथ ट्रेक के पास शराब पी रहा था जिसके बाद आरक्षक वीरेंद्र भोई ने शराब न पीने और देर रात हो जाने पर घर जाने की नसीहत दी इससे गुस्साए अनिमेश और उसके तीनो साथी आरक्षक को भद्दी भद्दी गालिया देते हुवे हाथ,मुक्के और डंडे से पिटाई करने लगे बीच बचाव करने पहुचे आरक्षक एवं एक राहगीर से भी हुज्जतबाजी करते हुवे आरक्षक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मारपीट से आरक्षक जे हाथ मे,कलाई पर,कोहनी और भुजा में चोट लगी।

घटना की सूचना घायल आरक्षक ने सकरी थाने को दी जिस पर प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पांडेय,आरक्षक अभिजीत डाहीरे,राजू साहू सहित अन्य स्टाफ मौकाए वारदात पर पहुचे और घायल आरक्षक को अस्पताल लेजाकर मुलाहिजा कराया आरक्षक वीरेंद्र भोई की रिपोर्ट पर सकरी पुलिस ने शून्य में 186,353,294,323,506,392 भादवी कायम कर डायरी सिविल लाइन भेज दी। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार दो आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है बाकी आरोपियों के सम्बंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।

बदमाशो के बढ़े है हौसले:-

डायल 112 शासन ने तात्कालिक रूप से अपराधों पर लगाम लगाने एव पीड़ित को तुरंत सहायता पहुचाने के उद्देश्य से शुरू किया है लेकिन उसलापुर की घटना से समझा जा सकता है कि अपराधियों पर पुलिस का ख़ौफ नही है इसीलिए वो अपराध रोकने वाले पुलिसकर्मियों को ही अपना निशाना बनाने लगे है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...