क्राइमतखतपुर

पसीने की जगह किसानो ने खेत में बहा दिया एक दूसरे का खून

आकाश दत्त मिश्रा

अधिकांश अपराधों के पीछे जर जमीन और जोरू वजह होती है। एक बार फिर तखतपुर क्षेत्र में जमीन की वजह से 2 किसानों ने हिंसक रूप धारण कर लिया और उनके परिजन आपस में भिड़ गए। 2 किसानों के खेत के बीच में मौजूद मेढ़ को लेकर चल रहे विवाद का नतीजा इतना हिंसक और घातक होगा, यह तो शायद उन्होंने भी नहीं सोचा था। तखतपुर के जूना पारा चौकी के तहत स्थित ग्राम खटोलिया में विष्णु कश्यप अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी पड़ोसी खेत का किसान अश्विनी कश्यप अपने बेटों और भाइयों के साथ लाठी तब्बल से लैस होकर वहां पहुंच गया और दोनों के खेत के बीच में मौजूद मेड को लेकर विवाद करने लगा । दूसरा पक्ष भी तैश में आ गया और विवाद बढ़ता चला गया ।नतीजतन दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें विष्णु कश्यप के परिवार के चार सदस्यों को गंभीर चोटे आई है। जिन्हें तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया। वहीं दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी मामूली चोट आई है।

हमलावरों ने मारपीट के दौरान महिलाओं का भी लिहाज नहीं किया और उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तखतपुर क्षेत्र में हुए इस बलवे में कई लोगों को आरोपी बनाया है, जिनकी तलाश की जा रही है ।

जमीन का टुकड़ा उस वक्त भी मौजूद था जब यह लोग नहीं थे और यही खेत उस वक्त भी होगा जब यह लोग नहीं रहेंगे। फिर भी मेरी जमीन, तेरी जमीन के विवाद में जिंदगी को दांव पर लगाने की कोशिश की गई है । गांव में जमीन का टुकड़ा हमेशा से ही विवाद का विषय बनता रहा है और इसी वजह से तखतपुर मैं 2 किसानों का खून बह गया। जिस खेत में किसानों को पसीना बहाना चाहिए वहां उन्होंने एक-दूसरे का खून बहाया है । इस बलवा में गंभीर रूप से घायल चार घायलों को इलाज के लिए सिम्स भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल