बिलासपुर

मवेशियों को अब आसानी से मिल रहा है चारा,ग्राम नेवरा में आदर्श गौठान निर्माण से किसानों को मिली राहत

डेस्क

सुराजी गांव योजना के तहत तखतपुर विकासखंड के ग्राम नेवरा में आदर्श गौठान निर्माण से गांव के किसानों को अब अपने मवेशियों के लिये चारे की चिंता नहीं रही। गौठान में आने वाले जानवरों के चरने के लिये चारागाह उपलब्ध कराया गया है। जहां गांव के जानवर स्वच्छंद होकर विचरण कर रहे हैं। ग्राम नेवरा में गौठान निर्माण के पहले अतिक्रमण के कारण जानवरों के लिये चारा उपलब्ध कराना किसानों की एक बड़ी समस्या थी। जानवरों को चारा नहीं मिलता था। उनके खड़े होने के लिये ही जगह नहीं मिलती थी। जिसके चलते जानवर कमजोर हो रहे थे। गांव में आदर्श गौठान बनने के बाद क्षेत्र के तहसीलदार द्वारा सरपंच और ग्रामवासियों के सहयोग से गांव के 45 एकड़ क्षेत्र में बेजाकब्जा हटाकर चारागाह का रास्ता खोला गया और गौठान की गायों को चरने के लिये चारागाह उपलब्ध कराया गया। गौठान में करीब 1 हजार गायें हैं। जिन्हें अब पेट भर चारा मिल रहा है। गांव के लोग भी बहुत खुश हैं कि उनके वर्षों की समस्या अब खत्म हो गई है। वे मुख्यमंत्री को इस योजना के लिये धन्यवाद दे रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,