
रमेश राजपूत
कोटा – जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत करगी कला में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 17 बकरा-बकरियों की मौत हो गई। अचानक मौसम खराब होने के बीच हुई इस घटना से दो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।जानकारी के अनुसार, गांव के किसान शोभाराम यादव और राजेश साहू अपनी बकरा-बकरियों को देवरहा तालाब के पीछे खेत की ओर चराने के लिए गए थे।

इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही बकरा-बकरियों की मौत हो गई। हादसे में किसान शोभाराम यादव की 8 और राजेश साहू की 9 बकरा-बकरियों की जान चली गई।घटना के बाद दोनों किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। हादसे की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित सहायता प्रदान किए जाने की मांग की गई है।