बिलासपुर

दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत… दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोफंदी में शनिवार सुबह दवा समझकर कीटनाशक पीने से 55 वर्षीय किसान राजकुमार पटेल की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सिम्स लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोनी थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता के अनुसार लोफंदी के देवांगनपारा निवासी राजकुमार पटेल किसान थे। करीब दो साल पहले एक घटना के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी और वे घर पर ही रहते थे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और परिजन ने उनके लिए दवाएं लाकर घर में रखी थीं। शनिवार सुबह राजकुमार ने गलती से दवा समझकर घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उन्हें मुंह में कड़वापन और सीने में जलन महसूस हुई। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद दवा के पास रखे सामान की जांच करने पर परिवार को कीटनाशक का डिब्बा मिला। आनन-फानन में राजकुमार को सिम्स ले जाया गया। अस्पताल में करीब दो घंटे तक उनकी स्थिति सामान्य रही, लेकिन उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि खेती-किसानी के काम में इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक घर में रखा था। पुलिस यह जांच कर रही है कि कीटनाशक किस स्थान पर रखा गया था और वह राजकुमार की पहुंच में कैसे आया। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

दो साल पहले जहरीली शराब से गई थी रोशनी

राजकुमार करीब दो साल पहले जहरीली शराब पीने की घटना के बाद गंभीर रूप से बीमार हुए थे। उपचार के बावजूद उनकी आंखों की रोशनी वापस नहीं आ सकी थी। लोफंदी में इसी अवधि में जहरीली शराब से आठ ग्रामीणों की मौत का मामला भी सामने आया था। हालांकि प्रशासन ने मौतों के कारणों को अलग-अलग बताया था। अब राजकुमार की कीटनाशक पीने से हुई मौत ने परिवार को गहरा सदमा दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...