क्राइम

एक बार फिर कबाड़ीओ पर पुलिस ने कसा शिकंजा, शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के कबाड़ी भी निशाने पर

डेस्क

शहर में बढ़ती चोरियों के पीछे कबाड़ीयों की भूमिका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर बिलासपुर शहर और उसके बाहर के कबाड़ दुकान संचालकों के ऊपर नकेल कसना शुरू कर दिया है । एक ही दिन में ताबड़तोड़ की गई कार्यवाही में कई कबाड़ी सपड़ाए हैं। लगातार बढ़ती चोरियों को देखते हुए स्वयं पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान को चलाने का निर्देश दिया है।

सोमवार को टीम बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही की गई । हिर्री थाना क्षेत्र में कमल कुमार उर्फ चोटी को पकड़ा गया और अवैध कबाड़ जप्त किया गया। सकरी थाना क्षेत्र में कबाड़ी दीवान जांगड़े पर कार्यवाही की गई। वहीं सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के दो कबाड़ीओं साहिल और सालिक पर कार्यवाही की गई । सरकंडा थाना क्षेत्र के जाकिर हुसैन और परितोष साहू पुलिस कार्यवाही की जद में फंस गए। सिविल लाइन क्षेत्र में कई बदनाम कबाड़ी मौजूद है। यहां चार कबाड़ीओं पर पुलिस का डंडा चला। कुख्यात संतू लाल बंजारे के साथ अजय डहरिया, गोलू राही, अब्दुल साजिद पर भी कार्यवाही की गई। छापेमारी के दौरान हजारों क्विंटल कबाड़ जप्त किया गया। जाहिर है अधिकांश कबाड़ चोरी का है। पुलिस के सख्त निर्देश के बावजूद कबाडीओं ने चोरी का सामान खरीदना बंद नहीं किया है, इसलिए पुलिस इस अभियान को लगातार जारी रखने की बात कह रही है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...