क्राइमतखतपुर

दहेज लोभी पति के साथ सास ससुर को भेजा हवालात

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

पत्नि को दहेज के नाम पर प्रताडित करने वाले पति और सास ससुर तथा देवर के विरूद्ध धारा 498ए 509 ख 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए पति और सास ससुर को जेल भेज दिया। वहीं देवर की पतासाजी की जा रही है।
गुरूद्वारा रोड वार्ड क्रमांक 7 निवासी प्रार्थीयां सुमित कौर पिता चरणपाल सिंह उम्र उम्र 26 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसका विवाह रायपुर तेलीबांधा निवासी कवलजीत सिंह पिता अमरजीत सिंह के साथ हुआ था विवाह के बाद से ही पति सहित ससुर अमरजीत सिंह सास सतिंदर कौर तथा देवर निक्कुजीत रैना के द्वारा दहेज के नाम पर मारपीट कर प्रताडित किया जाता था साथ ही उसका पति कवलजीत सोशल साईड पर सुमित कौर फोटो अपलोड कर अश्लील कमेंट किया करता था जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई जिस पर पुलिस ने पति कवलजीत ससुर अमरजीत सिंह तथा सास सतिंदर कौर और देवर निक्कुजीत रैना के खिलाफ धारा 498ए 509ख 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए सास ससुर एवं पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां जेल भेज दिया गया वहीं फरार देवर निक्कुजीत रैना की पतासाजी की जा रही है।

जमानत मिली पर जमानतदार नही मिले-

जब गिरफ्तार कर ससुर अमरजीत सिंह उम्र 68 वर्ष और सास सतिंदर कौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया तो दोनों की स्थिति को देखते हुए जज ने जमानत मंजूर कर ली परंतु कोई जमानतदार उपलब्ध नही हो पाने के कारण दोनों को पति के साथ जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...