बिलासपुर

आत्मानंद स्कूलों में नियुक्त नए शिक्षक तत्काल करें ज्वाइनिंग….कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने दिया अल्टीमेटम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नए शिक्षा सत्र के शुरू होने के एक पखवाड़े बीत जाने के बाद भी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है अभी तक नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद भी 30 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों ने स्कूलों में ज्वाइनिंग नहीं की है लिहाजा शिक्षा विभाग ने उन्हें 2 दिनों का अल्टीमेटम जारी किया है जिसके तहत उन्हें आगामी 2 दिनों के भीतर स्कूलों में ज्वाइनिंग करना होगा ।

आपको बता दें कि जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सेजेस चिंगराजपारा, सेजेस बहुद्देशीय बिलासपुर, सेजेस पचपेड़ी, सेजेस सीपत, सेजेस बेलपान सेजएस करगी कला और सेजेस सकरी की घोषणा की गई थी।

जिसमें शिक्षकों की भर्ती के लिए 168 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था जिसके तहत 7 जुलाई को अभ्यार्थियों की चयन सूची जारी कर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए थे ऐसे में अब तक केवल 119 अभ्यर्थियों ने ही स्कूलों में अपनी जॉइनिंग दी है तो वही 49 शिक्षकों ने अभी तक जोइनिंग नहीं किया है

जिससे स्कूलों में अध्ययन अध्यापन की व्यवस्था सुचाारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही है लिहाजा शिक्षा विभाग ने उन्हें 2 दिनों का अंतिम अल्टीमेटम दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,