क्राइम

छात्रा की मौत मामले में अधीक्षका पाई गई दोषी गिरी गाज

डेस्क


आदिवासी कन्या आश्रम बेलझिरिया विकासखण्ड मरवाही की छात्रा कांति विश्वकर्मा की मृत्यु संबंधी प्रकरण की जांच गठित जांच समिति द्वारा 19 जुलाई 2019 को स्थल पर जाकर निरीक्षण पश्चात जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया।
जांच अधिकारी के प्रतिवेदन, बयानों का परीक्षण कराया गया। परीक्षण में पाया गया कि 17 जुलाई 2019 को प्रातः.कांती विश्वकर्मा को उलटी हुई। उसके बाद छात्रा खाना खाकर स्कूल चली गई। पुनः दोपहर में छात्रा को उलटी होने के कारण गुरूजी द्वारा छात्रा को आश्रम भेज दिया गया। छात्रा को कभी-कभी उलटी होने की जानकारी रजमतिया उदय, शिक्षक एलबी. प्रभारी आश्रम अधीक्षिका को पूर्व में भी दी गई थी। किन्तु प्रकरण की गंभीरता को नजरअंदाज कर आश्रम अधीक्षिका ने छात्रा को तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल नहीं पहुंचाया गया।

रजमतिया उदय, शिक्षक एलबी. प्रभारी अधीक्षिका आश्रम बेलझिरिया विकासखण्ड मरवाही जिला बिलासपुर का उपरोक्तानुसार कृत्य पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। साथ ही सिविल सेवा आचरण एवं नियत्रण वर्गीकरण अधिनियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण रजमतिया उदय शिक्षक एलबी. को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
श्रीमती उदय, शिक्षक एलबी का निलंबन काल में मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मरवाही में रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा