क्राइमरतनपुर

लालपुर के जंगल में लाल आतंक की आशंका से सहमे ग्रामीण , चार नकाबपोशो ने किया नाबालिग को अगवा

डेस्क

लालपुर के जंगल में चार नकाबपोश हथियारबंद युवकों ने एक नाबालिग का अपहरण कर लिया। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। नवागांव, मोहदा के दो भाई हर दिन की तरह सुबह करीब 7:00 बजे काम पर जाने के लिए निकले थे । यह दोनों अपने अपने मोटरसाइकिल पर सवार थे। सुबह करीब 7:30 बजे यह लोग लालपुर के जंगल के रास्ते होकर रतनपुर जा रहे थे।

नवागांव मोहदा का रहने वाला भूपेंद्र साहू और उसका छोटा भाई उपेंद्र साहू रतनपुर भीम चौक स्थित साईं स्वीट्स होटल में काम करते हैं। दोनों हर दिन की तरह अपने अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर रतनपुर जा रहे थे। लालपुर जंगल के नहर के रास्ते जब वे दोनों पहुंचे तो पुल के पास से दो नकाबपोश हथियारबंद युवक अचानक से सामने आ गए। उसी वक्त कका पहाड़ जंगल की ओर से भी हथियार लिए दो नकाबपोश प्रकट हुए और दोनों को रुकने का इशारा किया । जब दोनों भाई उनके कहने पर नहीं रुके तो उन्होंने दोनों को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। अचानक इस हमले से दोनों भाई घबरा गए।

इनमें से भूपेंद्र साहू किसी तरह जंगल के रास्ते अपने घर पहुंच गया और उसने पूरे घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग बदहवास जंगल में पहुंचे और अपने छोटे पुत्र सुपेन्द्र को तलाश करने लगे। काफी तलाशी के बाद भी जब 17 वर्षीय सुपेंद्र नहीं मिला और ना ही उसकी मोटरसाइकिल कहीं नजर आई तो उन्होंने इस गंभीर मामले की सूचना रतनपुर पुलिस को दी ।अपनी तरह के इस हैरान करने वाले मामले से रतनपुर पुलिस के भी होश उड़ गए । पुलिस की एक टीम तुरंत जंगल रवाना हुई और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी गई

। इस घटना के बाद कई ग्रामीण भी जंगल पहुँच गए।पुलिस ने आसपास के लोगों से संदिग्ध गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई भी कुछ भी बता पाने में असमर्थ दिखा। सुबह से लेकर शाम तक तलाश चलती रही लेकिन न तो गायब उपेंद्र साहू का कुछ पता चला और ना ही नकाबपोशो के बारे में कोई जानकारी रतनपुर पुलिस के हाथ लगी। आसपास के जंगलों में नक्सली आहट की बात कई बार कहीं गई है। पुलिस इस पहलु को भी नज़र अंदाज़ नहीं कर रही। या फिर यह भी मुमकिन है कि किसी पुरानी रंजिश की वजह से नाबालिग का अपहरण किया गया हो। फिलहाल रतनपुर पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और जंगल के अंदर सर्चिंग भी जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर...