जांजगीर चाँपा

खेत को हथियाने किसान पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी चढ़े जांजगीर पुलिस के हत्थे, शिकायत के बाद पहुंचें सलाखों के पीछे..

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – जमीन के विवाद में किसान पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर निवासी शिव किशोर प्रधान ने जांजगीर थाने में अपने ऊपर हुए जानलेवा हमला होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 28 नवंबर को उसके खेत के पास धान काटने गया हुआ था। तभी ग्राम पुटपुरा निवासी लम्बोदर सूर्यवंशी अपने पुत्र ओमदेव, सोमदेव, सूर्यदेव के साथ आया और खेत को अपना बोलते हुए गाली, गलौच देने लगा। जब प्रार्थी ने उक्त जमीन को खरीदना व जमीन के पेपर अपने पास होना बताया इतने में आरोपी लम्बोदर सूर्यवंशी, ओमदेव, सोमदेव, सूर्यदेव एक राय होकर मारपीट करते हुए पहले से रखे तलवार, चाकू, रॉड, हासिया लेकर प्रार्थी को जान से मारने की नीयत से दौड़ाने लगे। इधर किसी तरह प्रार्थी ने अपनी जान बचाकर मामले की शिकायत जांजगीर थाने में दर्ज कराई है। जिसपर पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर ASI उमेंद्र मिश्रा, आरक्षक सितेश यादव, नितीश विश्वकर्मा, शिवराय सागर, महिला आरक्षक रेखा यादव एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...