रतनपुर

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत… रतनपुर थाना क्षेत्र की घटना

जुगनू तंबोली

रतनपुर – नेशनल हाईवे 130 स्थित ग्राम मदनपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार गुप्ता 23 वर्ष निवासी महावीरगंज, थाना तिरकुंडा, जिला बलरामपुर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, राकेश गुप्ता बिरगांव रायपुर से मोटरसाइकिल क्रमांक CG15BQ9710 द्वारा महावीरगंज लौट रहा था। रात लगभग 12:30 बजे ग्राम मदनपुर के पास नेशनल हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही से चल रही बाइक क्रमांक CG10BS9742 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में राकेश को सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के छोटे भाई मुकेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचा और रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,