क्राइम

लेडी डॉक्टर का पति ने ही कर दिया रेप

डेस्क

बिलासपुर में अपनी तरह का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें किसी और पर नहीं बल्कि पति पर ही पत्नी ने रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है । सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली डॉक्टर का अपने पति से विवाद चल रहा था और दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन भी लगाया हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी महीने की 8 तारीख को महिला का पति डॉक्टर के पास पहुंचा और विवाद को खत्म करने के लिए घर चल कर बात करने की पेशकश की। जब डॉक्टर राजी हो गई तो पति उसे अपनी एक्टिवा में बिठाकर घर ले जाने की बजाय रायपुर की ओर जाने लगा तो लेडी डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो पति धमका कर उसे जबरन रायपुर ले गया। महिला डॉक्टर के अनुसार उसका पति उसे रायपुर के पंडरी इलाके के एक लॉज में ले गया, जहां बातचीत और समझौते के बहाने उसने उसके साथ जिस्मानी रिश्ता कायम किया । हालांकि पति पत्नी के बीच यह सामान्य बात होती है, लेकिन चूँकि दोनों ने तलाक की अर्जी दी हुई है और कानून भी किसी विवाहिता की भी मर्जी के विरुद्ध उसके पति द्वारा शारीरिक संबंध बनाने को बलात्कार मानता है, इसलिए जब दूसरे दिन डॉक्टर का पति उसे बिलासपुर छोड़ गया इससे पहले महिला ने रायपुर के देवेंद्र नगर थाने में अपने ही पति के खिलाफ रेप का गंभीर आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज करवाया। देवेंद्र नगर थाने में शून्य में अपराध दर्ज कर डायरी को कोतवाली पुलिस के पास भेजा गया है। कानून आरोप को आधारहीन नहीं कहा जा सकता लेकिन फिर भी अपनी तरह के इस दिलचस्प और अनोखे मामले में अब कोतवाली पुलिस क्या कदम उठाती है इस पर सबकी निगाहें ठहरी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,