रतनपुर

पुलिस चेकिंग देखकर भागने लगा इनोवा सवार चालक, वाहन अनियंत्रित होकर घुसी नाले में…जांच करने पर मिले 397500 रुपए नगद

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देश पर जिले में संदिग्ध वाहनो की आकस्मिक चेकिंग की जा रही है इसी क्रम में 27/02/2023 को रतनपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार क्रमांक सीजी 10 एफए 2888 का चालक पुलिस को देख कर भागने लगा जो बोधिबंद में कार अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर नाली में जा फंसी।

जिसकी जांच करने पर उक्त इनोवा वाहन का चालक मोहम्मद मंसूर पिता मोहम्मद मंजूर निवासी बनिया टोला कोतमा मध्यप्रदेश शराब के नशे में था, वाहन को चेक करने पर उसमें 3,97,500 रुपय मिले, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा,वाहन चालक का मुलाहिजा कराकर धारा 185 एमवी एक्ट की कार्यवाही की गई।

एवं बरामद रकम के संबंध में नोटिस दिया गया जो रकम कहाँ से आया व किसका है इस संबंध में कोई जानकारी नहीं देने पर धारा 102 सीआरपीसी के तहत जप्त कर जाँच में लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन...