बिलासपुर

सौदा पक्का कर मुकरना ब्रोकर को पड़ा महंगा, साथियों ने हीं कर दी पिटाई,अब जा पहुंचे सलाखों के पीछे..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – एडवांस पैसा लेकर दूसरे को गाड़ी बेचने से खफा होकर ब्रोकर के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को तारबाहर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जूना बिलासपुर निवासी मितेश गुप्ता गाड़ी खरीदी बिक्री का काम करता है। इस काम में तालापारा निवासी मोहम्मद इरशाद भी साथ रहता था। इसी बीच मितेश गुप्ता अपनी वर्ना गाड़ी को बेचने की इच्छा जाहिर की। जिसपर इरशाद उक्त गाड़ी को 6 लाख में खरीदने का सौदा पक्का कर मितेश गुप्ता को एक लाख 50 हजार रूपए दे दिए। इसके बाद प्रार्थी ने गाड़ी किसी और को बेच दी। जिससे नाराज आरोपी इरशाद 10 जुलाई को प्रार्थी मितेश गुप्ता को फोनकर आनंद होटल शिव टॉकीज के सामने बुलाया। जहा आरोपी इरशाद ने अपने साथी शिव टॉकीज निवासी अमन दास और टिकरापारा निवासी विनोद कश्यप सहित अन्य लोगो के साथ मिलकर प्रार्थी की जमकर पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने तारबाहर थाने में दर्ज कराई थी। जहा पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। वही मामले की जांच अब भी जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...