छत्तीसगढ़

मृत पिता के नाम पर मिलीभगत कर लोन लेने का मामला, पुत्र और बैंक उपप्रबंधक की जालसाजी….लगाया 10 लाख का चूना

डेस्क

बलरामपुर- एक युवक ने अपने मृत पिता का आधार कार्ड और परिचय पत्र के सारे फर्जी आईडी तैयार कर एस बी आई बैंक के उपप्रबंधक के साथ मिलीभगत कर मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी तरीके से 10 लाख का लोन सेंशन करा लिया इस मामले में पुलिस ने स्टेट बैंक के उप प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी उप प्रबंधक राजपुर के स्टेट बैंक में उस समय फील्ड ऑफिसर के पद पर पदस्थ था और उसने मुख्य आरोपी शैलेष गुप्ता के साथ मिलकर उसके मृत पिता के नाम पर 4 लोन सेंशन कर दिए थे जो तकरीबन 10 लाख रुपए का था। आरोपी कृष्णा गुप्ता ने अपने मृत पिता का आधार कार्ड और परिचय पत्र के साथ ही सारे फर्जी आईडी तैयार किए थे और बैंक के फील्ड ऑफिसर अमर गुलशन कुजूर ने उसकी मदद की थी और सारे दस्तावेजों की अनदेखी कर लोन को सेंशन कर दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेष गुप्ता को 14 अक्टूबर 2019 को गिरफतार कर जेल भेज दिया था और सह आरोपी बैंक के उपप्रबंधक अमर गुलशन कुजूर के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर रही थी। मामले में सारे साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने बैंक के उप प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...