छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रदेश में कड़ाके की ठंड एक बार फिर बदला स्कूल का टाइम टेबल

जिला शिक्षा विभाग ने बुधवार को निर्देश जारी करते हुए सुबह की पाली में लगने वाले स्कूलों को 8:00 बजे से लगाने कहा है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

इन दिनों पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है ।मकर संक्रांति के आसपास बिलासपुर जिले के मौसम में व्यापक बदलाव देखा गया था लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चल रही शीतलहर के असर से यहां भी पिछले करीब एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछली बार ठंड के दौरान स्कूल की समय सारणी में बदलाव किया गया था जिसके समाप्त होने के बाद एक बार फिर नियत समय पर स्कूल लग रहे थे लेकिन कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से एक बार फिर शिक्षा विभाग को समय सारणी बदलने की जरूरत पड़ी जिले और आसपास के क्षेत्रों में चल रही शीतलहर के मद्देनजर स्कूली बच्चों को राहत दी गई है जिला शिक्षा विभाग ने बुधवार को निर्देश जारी करते हुए सुबह की पाली में लगने वाले स्कूलों को 8:00 बजे से लगाने कहा है जिला कलेक्टर के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौजूदा शीतलहर को देखते हुए छात्र हित में बिलासपुर जिले में संचालित सभी शासकीय अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है जिसके तहत दो पालियों में लगने वाले स्कूल अब सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक लगेंगे और दूसरी पाली 12:30 बजे से लेकर 5:00 बजे तक चलेगी इसी तरह एक पाली में लगने वाले स्कूल सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगे आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था 5 फरवरी तक लागू रहेगी वहीं 6 फरवरी से पूर्व की भांति व्यवस्था स्वयमेव लागू हो जाएगी जिसके लिए अलग से आदेश भी जारी किया जाएगा वही कहा गया है कि 4 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारणी अनुसार ही संचालित होगी

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...