बिलासपुर

बिलासपुर: अवैध प्रेम संबंध बना हत्या की वजह….प्रेमिका से मिलने पहुँचे प्रेमी की पति और नाबालिग बेटे ने की हत्या,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र में विवाहेत्तर प्रेम संबंध के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग पुत्र को अपराध दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर अभिरक्षा में ले लिया है। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 496/2026 के तहत धारा 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम राम्हेपुर निवासी जितेन्द्र कुमार बघेल ने 30 मई 2026 को सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई दावेन्द्र कुमार बघेल सुबह घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था। दोपहर में उसे सूचना मिली कि सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रीना कामले ने बताया है कि दावेन्द्र उनके घर आया था, जहां उसके पति शिव कुमार कामले और पुत्र द्वारा उसे कमरे में बंद कर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलने पर परिजन तत्काल सैदा स्थित मकान पहुंचे। घर के निचले हिस्से में ताला लगा हुआ था। पीछे की खिड़की से ऊपर कमरे में पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दावेन्द्र कुमार बघेल बेड के पास मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिव कामले और उसके नाबालिग पुत्र को अभिरक्षा में ले लिया। पूछताछ में आरोपी शिव कामले ने बताया कि वह कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र के एक मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी रीना कामले की मुलाकात लगभग दो वर्ष पहले एक पारिवारिक विवाह समारोह के दौरान दावेन्द्र बघेल से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे।

लगभग एक माह पूर्व आरोपी को इस संबंध की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को मृतक से संपर्क नहीं रखने की हिदायत दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि 30 मई को दावेन्द्र, रीना कामले को मोबाइल सिम देने सैदा आया था। उसे देखकर शिव कामले ने अपने पुत्र के माध्यम से घर बुलाया और समझाने का प्रयास किया। लेकिन विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी पिता-पुत्र ने मिलकर प्लास्टिक की सुतली और मोबाइल चार्जर के केबल तार से गला घोंटकर तथा दबाकर दावेन्द्र की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उमेश साहू सहित सकरी पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी...