बिलासपुर

अरपा में मिली अज्ञात शव से सनसनी..हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस,

उदय सिंह

बिलासपुर – अरपा नदी तट पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नदी शनिचरी एनीकट के पास में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सुबह स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही पानी में शव पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव लगभग 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है।वही शव की स्थिति को देखते हुए मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या ऐसा सामान नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई।

इसके बाद शव को सिम्स अस्पताल की मरच्यूरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का ब्यौरा खंगालना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। अरपा नदी में मिली इस रहस्यमयी लाश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या युवक नदी में डूबा, उसकी हत्या कर शव फेंका गया या फिर यह आत्महत्या का मामला है? इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सरकंडा पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी...