बिलासपुर

एसपी कार्यालय और डायल-112 में वर्षों से संलग्न 20 पुलिसकर्मी लाइन वापस…भेजें जाएंगे फील्ड ड्यूटी में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसपी कार्यालय और डायल-112 कार्यालय में संलग्न 20 पुलिसकर्मियों को वापस पुलिस लाइन भेजने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार इन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने तथा आगे फील्ड ड्यूटी में तैनात किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि जिला पुलिस कार्यालय बिलासपुर एवं डायल-112 कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की पदस्थापना अवधि और कार्य व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके बाद प्रशासनिक आवश्यकता एवं पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत एसपी कार्यालय में संलग्न 16 पुलिसकर्मियों और डायल-112 कार्यालय में पदस्थ 4 कर्मचारियों को वापस लाइन भेजा गया है।

सूची में सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें अल्फांस टोप्पो, वीरेंद्र तिवारी, गीता दास मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू, सत्यादास टंडन, प्रिया शुक्ला, हरेंद्र सिंह राजपूत, चंद्रेश कश्यप, उत्तम साहू, वन कुमार पटेल, मिष्ठी पाण्डेय, पांचो बाई, शोभा तिर्की, स्वाती सिंह ठाकुर, अर्चना राठौर सहित अन्य कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।
पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार लंबे समय से कार्यालयों में संलग्न कर्मचारियों को अब मैदानी कार्यों में लगाया जाएगा, जिससे थानों और फील्ड यूनिटों में उपलब्ध बल की संख्या बढ़ेगी तथा कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों में मजबूती आएगी। एसएसपी कार्यालय से जारी यह आदेश 29 मई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने के बाद संबंधित कर्मचारी सीधे एडिशनल एसपी शहर और ग्रामीण के निर्देशों पर ड्यूटी या सौपे गए कार्य करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी...