बिलासपुर

स्वर्गीय मुकेश आनंद की स्मृति में जरूरतमंदों के बीच छाते, चटाई और भोजन का वितरण

उदय सिंह

बिलासपुर – समाजसेवी प्रांजल आनंद ने अपने स्वर्गीय पिता मुकेश आनंद की पुण्य स्मृति में शनिवार को एक सराहनीय सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने साथियों के सहयोग से 100 से अधिक जरूरतमंद लोगों को छाते, चटाई और भोजन का वितरण किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद और असहाय लोगों को राहत प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को उपयोगी सामग्री वितरित की गई। छाते और चटाई मिलने से लाभार्थियों ने खुशी जताई और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं भोजन वितरण के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन भी उपलब्ध कराया गया।
प्रांजल आनंद ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय मुकेश आनंद हमेशा समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते थे। उनकी स्मृति को जीवंत रखने और उनके आदर्शों का अनुसरण करने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस सेवा अभियान में गौरव कौशिक, अर्जुन मरावी, ओमप्रकाश, बीटू सिंह सहित कई युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी साथियों ने वितरण कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम का समापन जरूरतमंदों के बीच सामग्री वितरण और सेवा भावना के संदेश के साथ हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...