बिलासपुर

सीसीपीएल 2026 से पहले बिलासपुर बुल्स का दिखा दम… जर्सी लॉन्च के साथ भरी हुंकार,

उदय सिंह

बिलासपुर – शनिवार को क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 में हिस्सा लेने वाली शहर की फ्रेंचाइजी बिलासपुर बुल्स का भव्य शुभारंभ किया गया। शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित आकर्षक समारोह में टीम के खिलाड़ियों और आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया गया।

खेल, मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस आयोजन ने सीसीपीएल के आगामी मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद जिला क्रिकेट संघ की ओर से समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, पूर्व क्रिकेटरों तथा खेल जगत से जुड़े विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों और खेल प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह का मुख्य आकर्षण बिलासपुर बुल्स टीम और उसकी नई जर्सी का अनावरण रहा।

इस अवसर पर टीम के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को मंच पर आमंत्रित किया गया। तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, विंटेस अग्रवाल, मुकुल तिवारी तथा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया और अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से टीम और आधिकारिक जर्सी का लॉन्च किया। जैसे ही नई जर्सी और खिलाड़ियों का परिचय मंच से कराया गया, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बिलासपुर बुल्स के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मजबूत संयोजन है और टीम इस वर्ष सीसीपीएल में दमदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकती है। खिलाड़ियों ने भी पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह का एक अन्य विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। मनमोहक नृत्य और आकर्षक प्रस्तुतियों ने आयोजन में मनोरंजन का रंग घोल दिया। दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया ने कहा कि सीसीपीएल प्रदेश के क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान कर रहा है और बिलासपुर बुल्स की टीम जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब की प्रबल दावेदार साबित होगी।

वहीं संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह ठाकुर, आनंद ताड़कर, कमल सिंह, अनूप चड्ढा सहित संघ के अन्य पदाधिकारी, पूर्व वरिष्ठ क्रिकेटर, कोचिंग स्टाफ और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

सीसीपीएल 2026 के आगाज से पहले आयोजित इस भव्य लॉन्चिंग समारोह ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि बिलासपुर बुल्स इस बार पूरी तैयारी और मजबूत इरादों के साथ मैदान में उतरने जा रही है। अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टीम के प्रदर्शन पर टिकी हैं और सभी को उम्मीद है कि बिलासपुर बुल्स अपने शानदार खेल से जिले को गौरवान्वित करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश