जांजगीर चाँपा

चखना दुकान में लूटपाट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 15 हजार नगद और 1 कार जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तनौद शराब दुकान के पास चखना दुकान में हुई लूट के मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पुलिस ने लूट की रकम और 1 कार को जब्त किया है। गौरतलब है कि प्रार्थी बसंत यादव निवासी ग्राम तरौद स्थित देशी शराब दुकान के चखना दुकान में काम करता है, घटना के समय दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौज कर उनमें से एक व्यक्ति द्वारा चखना दुकान के गल्ले में हाथ से झपट्टा मारकर नगदी रकम करीबन 15,000/ रूपये को निकाल लिया और पैसे को लेकर वे दोनो अज्ञात व्यक्ति अपनी कार वाहन मारूती बलेनो नीला कलर से भाग गये,

रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध धारा- 296, 304(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अकलतरा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपीयो की पतासाजी की जा रही थी इसी क्रम में घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी का अवलोकन एवं साक्ष्यों के अनुसार दोनो अज्ञात आरोपीयो की पहचान अमन शर्मा एवं आनंद सिंह दोनो निवासी ग्राम अमोरा थाना मुलमुला का होने से तत्काल टीम गठीत कर आरोपी अमन शर्मा एवं आनंद सिंह को पकड़ा गया,

जिन्हें हिरासत मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके व कडाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर करने पर 15,000 रूपए और कार को जब्त किया गया वही आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, म.प्र.आर. अनिता पाटले, आरक्षक शेषनारायण साहू, सैनिक गजेन्द्र पाटले का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- जमीन विवाद ने ली जान...घर खाली कराने की प्रताड़ना से परेशान युवक ने खाया जहर, सीपत पुलिस ने आर... खड़ी हाइवा से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश....तीन आरोपी गिरफ्तार, 13 लाख से अधिक का माल जब्... अरपा में मिली अज्ञात शव से सनसनी..हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा मल्हार का गौरव, ऐतिहासिक धरोहर को मिली राष्ट्रीय पहचान सीसीपीएल 2026 से पहले बिलासपुर बुल्स का दिखा दम... जर्सी लॉन्च के साथ भरी हुंकार, बिलासपुर: अवैध प्रेम संबंध बना हत्या की वजह....प्रेमिका से मिलने पहुँचे प्रेमी की पति और नाबालिग बेट... एसपी कार्यालय और डायल-112 में वर्षों से संलग्न 20 पुलिसकर्मी लाइन वापस...भेजें जाएंगे फील्ड ड्यूटी म... स्वर्गीय मुकेश आनंद की स्मृति में जरूरतमंदों के बीच छाते, चटाई और भोजन का वितरण खमतराई के खेत में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस की रेड...8 जुआरी गिरफ्तार 17 लाख की शेयर ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश...बिलासपुर साइबर पुलिस ने दबोचे 4 शातिर, खातों से जुड़े 8 कर...